
डीआरएम से मिलिए पानी की समस्या का समाधान हो जायेगा – रेल इंटेलिजेंस अधिकारी
कतरास: वार्ड संख्या एक के राजबाड़ी में व्याप्त जल संकट को लेकर रविवार को धनबाद रेल इंटेलिजेंस के अधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड एक के पूर्व पार्षद डॉ विनोद कुमार गोस्वामी एवं वर्तमान पार्षद डॉ मधुमाला अपने-अपने समर्थकों के साथ मौजूद रही। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा देखकर कई महिला पुरुष ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। डॉ विनोद गोस्वामी एवं डॉ मधुमाला ने रेल इंटेलिजेंस अधिकारी को चिन्हित स्थान दिखाते हुए बताया कि डेढ़ साल पहले रेलवे के मेंटेनेंस कार्य के दौरान उक्त स्थान से पीएचईडी विभाग का पानी का पाइप कनेक्शन काट दिया गया है जो अभी तक जोड़ा नहीं गया है। जिसके कारण 5 हजार की आबादी पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। रेल अधिकारी ने पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि को डीआरएम से इस संबंध में मिलने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि डीआरएम से मिलने के बाद जल समस्या का समाधान अति शीघ्र हो जाएगा।
अधिकारी ने निरीक्षण कर लिया है, उम्मीद का पानी जल्द चालू होगा- डॉ मधुमाला
वार्ड एक के नवनिर्वाचित पार्षद डॉक्टर मधुबाला ने कहा कि राजबाड़ी में व्याप्त जल संकट को लेकर पिछले डेढ़ वर्षो से वह लगातार प्रयासरत है इस संबंध में उन्होंने डीआरएम, नगर आयुक्त, एवं पीएचईडी विभाग के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से पत्राचार और मुलाकात भी की है। रेल अधिकारी ने आज स्थान का निरीक्षण कर लिया है। जल्द ही उम्मीद का पानी मिलने लगेगा।
7 दिनों में पानी चालू होने की उम्मीद है, अगर नहीं हुआ तो रेल का चक्का जाम होगा- बिनोद गोस्वामी
मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद डॉ विनोद गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने डीआरएम एवं अन्य अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर 7 दिनों के अंदर पीएचईडी विभाग से समन्वय स्थापित कर पानी कनेक्शन करवाने का मांग किया था। मांग पूरी नहीं होने पर रेल का चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी। रेल अधिकारी ने निरीक्षण किया है इसकी जांच रिपोर्ट वह सीनियर अधिकारी को समर्पित करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताया कि शीघ्र ही पानी चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर पानी चालू नहीं हुआ तो वह रेल का चक्का जाम करेंगे।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व पार्षद विनोद गोस्वामी का किया विरोध
निरीक्षण के दौरान ही कुछ ग्रामीणों की पूर्व पार्षद विनोद कुमार गोस्वामी के साथ कहा सुनी हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले 5 साल से पूर्व पार्षद श्री गोस्वामी कहां थे जब उन लोगों को साधारण सा हस्ताक्षर करवाने के लिए वार्ड संख्या 3 जाना पड़ रहा था। दो साल से यहां के हजारों लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं उस समय तक पूर्व पार्षद गायब रहे। अभी 2 से आकर लोगों को बरगला रहे हैं कि हम पानी दिला देंगे। ग्रामीणों ने कहा जब वर्तमान पार्षद डॉ मधुमाला पानी चालू करा रही है, तब श्रेय लूटने के लिए डॉ विनोद गोस्वामी आगे आ रहे हैं।
