
कतरास : बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र अंतर्गत मुदीडीह कोलियरी में संचालित तेतुलमुड़ी के हिल टॉप पैच के डंप D-16 को तेतुलमारी कोलियरी के सैकड़ों असंगठित मजदूरों को ऑफर देने की मांग को लेकर सोमवार को मजदूरों ने आंदोलन किया। मजदूरों की मांग थी कि D-16 डंप का कार्य उन्हें दिया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में असंगठित मजदूर मौके पर जुटे और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए मुडीडीह परियोजना पदाधिकारी गोपाल जी ने मजदूरों को सकारात्मक आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
मौके पर तेतुलमारी कोल डंप अध्यक्ष अशोक ठाकुर, सरदार मनोज मल्लाह, फेंकू मल्लाह, सुखेन्द्र यादव, अजीत रवानी, भीम पासवान, बिनोद सिंह, जितेंद्र कुमार, रामचंद्र प्रसाद, नीरज सिंह, देवेंद्र, गुड्डू सहित कई लोग मौजूद रहे। महिला मजदूरों में रीना देवी, कौशल्या देवी, सावित्री देवी, शांति देवी, रीता देवी, फेकनी देवी, मैना देवी और सरिता देवी सहित सैकड़ों असंगठित मजदूर उपस्थित थे।
