
कतरास : कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने मंगलवार को कतरास बाजार स्थित भरतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, ICICI बैंक, बैंक ऑफ इंडिया सहित सभी बैंकों का शटर गिराकर बैंक में उपस्थित व्यक्तियो का चेकिंग किया । चेकिंग के दौरान उपस्थित संदिग्ध व्यक्तियों का पहचान पत्र जांच किया तथा उनके बैंक आने के कारण के बारे में पूछताछ किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैंकों का इमरजेंसी एलार्म सिस्टम को बजाकर पुलिस द्वारा जांच किया गया । चेकिंग के दैरान सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद करने के उद्देश्य से शाखा प्रबंधक को आवश्यक निर्देश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देशानुसार सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह जांच किया जा रहा है। कहा कि जांच के दौरान बैंक ऑफ इंडिया शाखा के प्रवेश द्वार पर संदिग्ध अवस्था मे खड़े दो व्यक्तियो का पहचान सुनिश्चित करने के लिए थाना लाया गया है। ATM व बैंको के आसपास बेवजह खड़े व्यक्तियो का सघन तलाशी लेते हुए उन्हें सख्त रूप से हिदायत देते हुए कहा कि वेवजह बैंको एवं ATM के पास खड़े न हो।
