
कतरास: झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा रांची के द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार आर्य समाज कतरासगढ़ धनबाद के लिए पुरानी गठित प्रबंधकारिणी को भंग कर नई प्रबंध समिति का गठन किया गया है। नई प्रबंध समिति के अनुसार डॉक्टर देवचंद मिश्र “मृणाल” को प्रधान बनाया गया है। वहीं उप प्रधान की जिम्मेदारी डॉक्टर उमाशंकर, सिद्धार्थ गौतम, प्रदीप खेमका एवं राजेंद्र प्रसाद राजा को दी गई है। मंत्री विनय कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष अमरनाथ शाह को बनाया गया है। उप मंत्री में अनुज कुमार सिन्हा, प्रभात मिश्रा, नवदीप गुप्ता, शंकर चौहान तथा सुदाम गिरी को रखा गया है। कार्यालय प्रभारी जयदेव बनर्जी को बनाया गया है। वहीं राजीव रंजन मिश्रा, मनबोध स्वर्णकार, संतोष पांडेय, राजकुमार दास, सकलदेव प्रमाणिक, नीरज सिंह, विद्यापति शास्त्री, हृदयकांत शास्त्री, अलख देव शास्त्री, संजीव कुमार शास्त्री, सौरभ आर्य, संदीप आर्य, कमलेश सिंह, उमाकांत तिवारी, रंजीत पांडेय, सुधीर सिंह, रणधीर बर्मन, सोनू शर्मा, संतोष दास, उमेश ऋषि, विनोद कुमार सिंह, जयेश चावड़ा, मनोज अग्रवाल, धीरज तिवारी, सच्चिदानंद यादव, रणधीर सिंह, आतिश ओझा आदि को कार्यकारिणी सदस्य में रखा गया है।
