
कतरास: सामाजिक कार्यकर्ता चंदन चक्रवर्ती के अगुवाई में गुरुवार को कतरास के राजबाड़ी सामुदायिक भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गॉल ब्लाडर स्टोन, हर्निया, अपेंडिक्स आर्थो सहित कई गंभीर बीमारियों का जांच निशुल्क किया गया। उक्त शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।
पार्षद मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार ने लिया शिविर का जायजा, चंदन के कार्य की सराहना की
सामाजिक कार्यकर्ता चंदन चक्रवर्ती ने बताया कि नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन ग़रीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त शिविर में जांच करवाने के बाद जिन जिन लोगों को ऑपरेशन अथवा इलाज की आवश्यकता होगी, उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत दुर्गापुर स्थित नौवासिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क ऑपरेशन एवं इलाज किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य शिविर की जानकारी लेने मौके पर पहुंचे वार्ड संख्या एक के पार्षद डॉ मधुमाला, चिकित्सक डॉ स्वतंत्र कुमार आदि ने शिविर का मुआयना किया तथा आयोजन की विस्तृत जानकारी लेते हुए चंदन चक्रवर्ती के कार्य की सराहना की। डॉ स्वतंत्र कुमार व पार्षद मधुमाला ने भी अपना अपना बीपी जांच करवाया। डॉक्टर की टीम में डॉ तनिष्का, डॉ मिंटू, रॉबिन एवं अन्य लोग शामिल थे। मौके पर समीर चक्रवर्ती, राखोहरि पटवा, गणेश मोदक, सुष्मिता राणा आदि उपस्थित थे।
