
कतरास: बाघमारा थाना के सदरियाडीह गांव में गुरुवार सुबह करीब दस बजे सहदेव महतो के नवनिर्मित सेफ्टी टैंक में सेंटरिंग खोलने उतरे दो मजदूर दिलीप महतो (अंधारी) राजेश महतो (सदरियाडीह) की गैस की चपेट मे आकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लगभग एक माह पूर्व सैप्टिक टंकी बना था। सेंटरिंग खोलने उतरे दोनो मज़दूरों के बेहोश होते ही वहा मौजूद लोगो के बीच भगदड मच गई। मौके पर उपस्थित राजेश के भाई किशन महतो अपनी जान दाव पर लगाते हुए सैप्टिक टैंक मे कुद कर आम लोगों के सहयोग से दोनो को बहुत मुश्किल से बाहर निकाला और ईलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल बाघमारा ले गए जहां चिकित्सको ने जांच पड़ताल के बाद उन्हे मृत घोषित हुई।
ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि जहरीली गैस के चपेट में आने से मौत हुई है। सेफ्टी टैंक की गहराई करीब दस फीट बताई जाती है। घटना की सूचना पाकर थानेदार अजीत कुमार, सी ओ गिरिजानद किस्कू अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनो से घटना की जानकारी लिया। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।

बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कु ने कहा कि जहरीली गैस की चपेट मे आने से दोनों मजदूरों की मौत हुई है । उस जगह किस तरह की जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है इसकी जांच के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को सूचना दी गई है । जबकी गैस रिसाव की उच्च स्तरीय जांच के लिए बीसीसीएल मुख्यालय के सुरक्षा व बचाव विभाग को पत्र भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन को भी घटना की सूचना दी गई है ।
बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा की शवों का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है ।
