
कतरास: कतरास स्थित गंगा गौशाला प्रांगण में गुरुवार को विद्युत विभाग के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा ने अपने विभागीय अधिकारियों के साथ दौरा किया। भ्रमण के दौरान महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गौशाला परिसर का अवलोकन किया और विधि-विधान तथा पूरी आस्था के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की। गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक और उनकी टीम को गौशाला की वर्तमान व्यवस्थाओं, गतिविधियों और आवश्यकताओं से विस्तार से अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्युत विभाग के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा के साथ अधीक्षण अभियंता मुकुल कुमार, कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार तथा एसडीओ राकेश कुमार सहित विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
वहीं गौशाला समिति की ओर से महासचिव महेश अग्रवाल, नमन चौधरी, प्रदीप सोनी, सुमित खंडेलवाल, उदय वर्मा, कमलेश सिंह, कैलाश गोयल और काशी शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
