
जमानत पर रिहा हुए आजसू नेता सह सांसद प्रतिनिधि रमा शंकर तिवारी, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत, बोले न्यायपालिका पर है पूरा भरोसा
कतरास । आजसू पार्टी के जिला प्रधान सचिव सह सांसद प्रतिनिधि रामा शंकर तिवारी को बीसीसीएल खरखरी हिल टॉप कंपनी गोलीकांड मामले में धनबाद मंडल कारा से जमानत पर रिहाई मिल गई।वे इस मामले में न्यायिक हिरासत में थे.उनकी ओर से धनबाद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने प्रभावी पैरवी की, जिसके बाद न्यायालय ने जमानत मंजूर की।रिहाई की सूचना मिलते ही आजसू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जेल गेट पर जुटे और नारेबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर महतो,आशीष तिवारी,प्रखंड अध्यक्ष राकेश गायली,प्रदेश संयोजक हीरालाल महतो,केंद्रीय सदस्य मनीष सिंह,प्रखंड सचिव प्रेम तिवारी,खरखरी मुखिया कुन्दन रजक सहित कई नेता उपस्थित थे।इसके अलावा चंडी गायली,शेख डब्बु,सुभाष सिंह,गौर सिंह, सचिन गायली,रोहित ठाकुर,अनीश सिंह,गोल्डन तिवारी,जीतन नापित,विक्की महतो,डब्लू राम,अजय पासवान,राजेश तिवारी,विक्रम रजक,बिट्टू सोनार, नागेंद्र विश्वकर्मा इत्यादि उपस्थित थे.
