
कतरास : नगर निगम चुनाव 2026 शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर 23 फरवरी को मतदान के लिए बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सघन प्रशासनिक निगरानी में मतदान कर्मियों को ईवीएम, वीवीपैट सहित सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीसीसी सनी राज तथा सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव की मौजूदगी में सुरक्षा प्रबंधन और लॉजिस्टिक तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने और किसी भी प्रकार की अफवाह से दूर रहने की अपील की है। पूरे मतदान प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी और सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से की जाएगी।
