
कतरास : संत निरंकारी मंडल नवागढ़ शाखा के सदस्यों ने रविवार को प्रोजेक्ट अमृत के स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान के तहत बाँसजोड़ा पंचायत में स्थित तारवाबांध का साफ सफाई किया। संत निरंकारी मंडल नावगढ़ शाखा के सुधीर कुमार दास ने बताया कि संत निरंकारी मिशन के सत गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के स्वच्छ जल स्वच्छ मन के तहत जलाशयो की साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया था। जिसके तहत संत निरंकारी मंडल नावागढ़ शाखा के द्वारा तारवाबाँध कि साफ सफाई किया गया है। आज पुरे भारत में लगभग डेढ़ हजार जलाशयों कि साफ सफाई कार्यक्रम चलाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि लोग अपने आस पड़ोस को तो साफ और स्वच्छ रखते है परन्तु अधिकांश जलाशयों में गंदगी रहता है जिसके कारण जल दूषित होता है और उसी जल का हमलोग उपयोग करते है।जो हमारे जीवन एवं स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक होता है। जिसको लेकर संत निरंकारी मिशन के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के स्वच्छ जल स्वच्छ मन के तहत जलाशयों में साफ सफाई का अभियान चलाया गया। मौके पर संत निरंकारी मंडल नावागढ़ ब्रांच के सुधीर कुमार दास, संचालक सुभाष कुमार दास, सेवा दल शिक्षक नन्दलाल दास, सतीश कुमार दास, राम प्रसाद बाउरी, अजित रजवार, मेघलाल हरी,अरुण कुमार, लुटूटांड़ संगत इंचार्ज जानकी देवी, काण्ड्रा के मदन दास एवं मंडल नावागढ़ शाखा सेवा दल सदस्य सभी उपस्थित थें।
