
कतरास: कोयलांचल में एक तरफ जहां विजय दशमी की रात मां दुर्गा को विदाई दी गई, वहीं दूसरी ओर बाघमारा प्रखंड अंतर्गत कतरास श्यामडीह के समीप स्थित दुर्गा कॉलोनी के दुर्गा मंदिर में ही चोरी की वारदात हो गई। बताया जाता है कि चोरी शनिवार रात 11:30 बजे से 12:00 बजे के बीच हुई है। रात डेढ़ बजे के लगभग इसकी जानकारी कुछ लोगों हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में ही पुलिस को सूचना दे गई। सुबह होते ही यह घटना जंगल में आग तरह फैल गई। मंदिर में सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई। कतरास पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।
कॉलोनी कैंपस एवं मंदिर के समीप अविलंब सीसीटीवी कैमरा लगवाएं – जानकी देवी
घटना के संबंध में स्थानीय महिला सह भाजपा नेत्री जानकी देवी ने बताया कि विजयदशमी की रात लगभग 11:30 बजे से 12:00 बजे के बीच समीप के दुर्गा मंदिर में मंदिर का ताला तोड़कर मां दुर्गा की सोने की नथनी, सोने का मांग टीका, चांदी का पायल चोरी कर लिया गया। इतना ही नहीं चोर ने तीन दान पेटियों से नगदी भी उड़ा लिए। उन्होंने अनुमान लगाते हुए बताया कि जेवरात व नगदी सहित लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए की संपत्ति चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा नियुक्त पहरेदार 12 बजे के बाद पहरा देना शुरू करता है। इसलिए चोरी की घटना 12 बजे के पहले ही हुई होगी। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा के दृष्टिकोण से कॉलोनी कैंपस में और मंदिर के समीप सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग की ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके, साथ ही अवैध गतिविधियों पर नजर भी रखा का सके। चोरी को लेकर यह कयास भी लगाया जा रहा है कि चोर ने अकेले ही पूरी घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि मंदिर में लगा बड़ा बड़ा घंटा एवं पूजा की थाली एवं अन्य सामांग्रियों की चोरी नहीं की गई है। अगर चोरों की संख्या एक से अधिक होती तो अन्य सामाग्रियां भी चोरी हो गई होती।

पुलिस गश्ति करती है तो बार बार चोरी की घटनाएं क्यों घट रही हैं- ग्रामीण
स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस का गश्ति दल यदि रात्रि में कॉलोनी में गश्ति करता तो चोरी की घटना नहीं घटती। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में इससे पहले भी चोरी की घटना घट चुकी है। कुछ महीना पहले ही कॉलोनी से एक बाइक भी चोरी हो गई थी। बता दे कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग भयभीत हैं। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगी है। सवाल उठ रहा है कि यदि पुलिस गश्ति करती है तो फिर बार बार इस तरह चोरी की घटनाएं क्यों घट रही हैं? लोगों ने क्षेत्र में गश्ति दल की सक्रियता बढ़ाने की मांग की है।
मंदिर में चोरी हिन्दुओं की आस्था पर चोट, प्रशासन अविलंब कार्रवाई करें- बाघमारा विधायक
चोरी की घटना की सूचना मिलने पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंदिर में चोरी जैसे जगन्य वारदात को अंजाम देना हिंदुओं की आस्था पर सीधा-सीधा प्रहार है। हिंदू की भावनाओं को चोट पहुंचाने का काम किया गया है। पुलिस पेट्रोलिंग की लापरवाही भी स्पष्ट दिखाई पड़ती है। एक दिन पहले ही रामनवमी का त्योहार बीता है। उसके ठीक अगले ही दिन माता के मंदिर में चोरी होना सीधे-सीधे पुलिस को चुनौती दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा है कि अतिशीघ्र ही चोर सलाखों के अंदर होगा। मौके पर पूर्व जिप सदस्य सह भाजपा नेता सुभाष राय, सीटू मिश्रा, भोला राय, आनंद राणा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
