
कतरास : कतरासगढ़ स्थित आर्य समाज द्वारा संचालित डीएवी +2 उच्च विद्यालय की बदहाली और शिक्षकों की दुर्दशा को लेकर वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कड़ा रुख अपनाया है। रानी बाजार स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान विजय कुमार झा ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है।
4 महीनों से शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, विजय कुमार झा ने जताई गहरी चिंता
उन्होंने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आर्य समाज डीएवी कतरास के विद्यालय का स्थापना 1969 में हुआ था, जो अपने 57 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अनुभव में उन्होंने विद्यालय की ऐसी दयनीय स्थिति पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न स्रोतों से स्कूल की मासिक आमदनी लगभग 8 लाख रुपया है जबकि यदि शिक्षकों का वेतन भुगतान किया जाए तो कुल मासिक खर्च लगभग 4 लाख रुपये है। उसके बावजूद भी 4 महीना से शिक्षकों का वेतन रोक कर रखना कहीं से भी उचित नहीं है।
असामाजिक तत्व और निजी स्वार्थी लोग संस्थान पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं- बिजय झा
श्री झा ने सीधा आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व और निजी स्वार्थी लोग संस्थान पर अवैध कब्जा करने की मंशा रखते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्मिक आवेदन पत्र उनकी पीड़ा को दर्शाते हैं, जिसे नजरअंदाज करना मानवता के खिलाफ है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने की अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द विवाद का निपटारा कर शिक्षको को बकाया वेतन दिलवाया जाए नही तो शिक्षकों और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे स्वयं स्कूल गेट के बाहर सत्याग्रह पर बैठेंगे।
प्रेस वार्ता में उदय सिंह, राजेंद्र प्रसाद राजा, गौतम मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे,
