
कतरास: न्यूनतम मजदूरी सहित छह सूत्री मांगों को लेकर बीसीसीएल के सलानपुर कोलियरी में संचालित आरके माइंस आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।
धरना स्थल पर भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड हलधर महतो पहुंचे और धरनार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने मजदूरों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि बीसीसीएल ने एमडीओ के तहत आउटसोर्सिंग कंपनी को उत्खनन कार्य सौंपा है, लेकिन मजदूरों की सुरक्षा और उचित वेतन भुगतान की जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रबंधन की ही है।
उन्होंने जिला प्रशासन और केंद्रीय श्रमायुक्त से मामले में हस्तक्षेप कर मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही सभी श्रमिक संगठनों और वामपंथी विचारधारा के लोगों से एकजुट होकर मजदूरों के पक्ष में कंपनी के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।
