
कतरास : दिव्यांग जनों का आधार कार्ड बनाने हेतु प्रखंड कार्यालय बाघमारा में बुधवार को शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी बाघमारा लक्ष्मण यादव ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बाघमारा को पत्र जारी करते हुए बाघमारा प्रखंड अंतर्गत पर्यवेक्षिकाओं, सेविकाओं, सहायिकाओं के माध्यम से दिव्यांग लोगों की पहचान कर निर्धारित तिथि को शिविर में उपस्थित होने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
