
कतरास : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 30 अप्रैल गुरुवार को सायं 6 बजे कतरास थाना चौक में महिला विधेयक बिल को कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों द्वारा समर्थन नहीं किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण विधेयक का समर्थन न करना कांग्रेस की महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हमेशा से महिलाओं के अधिकारों के प्रति उदासीन रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी कर अपने विरोध को प्रकट किया और केंद्र सरकार के इस प्रयास का समर्थन किया। कार्यक्रम की नेतृत्वकर्ता महिला मोर्चा की जानकी देवी ने स्पष्ट किया कि जब तक महिलाओं के अधिकारों के साथ इस प्रकार का राजनीतिक विरोध होता रहेगा, तब तक भाजपा महिला मोर्चा इसी तरह सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराती रहेंगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, कंचन चौरसिया, उषा पटवा, प्रकाश राम गुप्ता, मुकेश झा,चंचला देवी, लक्ष्मी देवी, राधा देवी, आशा देवी, जयमाला देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मी कुमारी, रंजू देवी, मंजू देवी, जामवंती देवी, दुलवा देवी, बसंती देवी, प्रमिला देवी, सोना देवी, लख्खी देवी, सुनीता देवी, पारो देवी, रिया देवी, कालो देवी, गुड्डू यादव, सत्य प्रकाश, कौशल्या देवी, गीता देवी, कपिल कुमार, राजेश कुमार, चीकू कुमार, आजाद कुमार, शनिचर कुमार, गुज्जू कुमार, भोला कुमार, शिवालय कुमार,आदि सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

