
कतरास: कतरास बाजार वार्ड संख्या एक अंतर्गत शाखाटांड़ बस्ती में नगर निगम द्वारा बन रहे पीसीसी सड़क की गुणवत्ता की जांच करने सोमवार को वार्ड पार्षद डॉ मधुमाला मौके पर पहुंची। उन्होंने निर्माण कार्य का अवलोकन किया एवं जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य पर संतुष्टि जताई। बताया गया कि सड़क बनने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

स्थानीय लोगों ने पार्षद से सामुदायिक भवन बनाने की मांग की
निरीक्षण के दौरान ही स्थानीय लोगों ने पार्षद मधुमाला को बताया कि उक्त बस्ती में एक सामुदायिक भवन की अति आवश्यकता है। इसके बाद पार्षद के कहने पर स्थानीय लोगों ने सामुदायिक भवन के लिए जमीन भी उपलब्ध कराने की बात कही तथा मौके पर ही जमीन भी दिखाया गया। इस पर पार्षद ने कहा कि जब जमीन उपलब्ध है तो शीघ्र ही सामुदायिक भवन निर्माण के लिए बैठक में मांग उठाया जायेगा तथा जल्द से जल्द इसे प्रक्रिया में लाया जायेगा। मौके पर मुकेश भट्ट, चौवन उरांव, मनोज जायसवाल, सिकंदर, कोका दा, देवंती देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
