
कतरास : संस्था बीइंग काइंड एंड हैप्पी के सचिव व वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू एक्सपर्ट राणा प्रताप सिंह और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट तोपचांची रेंज ने आनपूरा गाँव में 32 अंडों के साथ लगभग 10 फीट लंबा एक विशालकाय भारतीय अजगर (इंडियन रॉक पाईथन) का सुरक्षित रेस्क्यू किया। अजगर का वजन करीब 20 से 25 किलो बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार खेत में काम कर रहे ग्रामीणों द्वारा सांप और अंडे होने की सूचना वन विभाग को दिया गया।

संस्था के अध्यक्ष डॉ स्वतंत्रत कुमार ने अविलंब रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। राणा प्रताप और चिन्मय कुमार, रोशन महतो ने कड़ी मेहनत कर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और लोगों को साँपों से जुड़ी बहुत सारी जानकारियां भी दी। ग्रामीणों के कहा तीन गाँवों में इस सांप के खबर से काफी दहशत थी। मौके पर वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड संतोष दत्ता, विपिन महतो, किशून मंडल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।
