
कतरास: तेतुलमारी कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी प्रह्लाद बाउरी की इलाज के दौरान मौत के बाद उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। प्रबंधन और संयुक्त मोर्चा के बीच हुई सफल वार्ता के बाद मृतक कर्मी के छोटे पुत्र गोपाल कुमार बाउरी को नियोजन देने पर सहमति बन गई।
बताया गया कि प्रह्लाद बाउरी तेतुलमारी कोलियरी में मेकैनिकल फिटर के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था।
तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय परिसर में आयोजित वार्ता में बीसीसीएल प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों ने मिलकर आश्रित को नौकरी देने का निर्णय लिया। इस दौरान कार्मिक प्रबंधक समेत कई अधिकारी और यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। परिवार और स्थानीय श्रमिक संगठनों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे मानवीय पहल बताया है।
