
कतरास: श्री श्री बुढ़ा बाबा शिव मंदिर झींझीपहाड़ी पंचायत को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर ट्रस्ट के सदस्यों ने धनबाद उपायुक्त से जमीन अधिग्रहण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
ट्रस्ट के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री बुढ़ा बाबा शिव मंदिर प्रांगण मात्र 7 डेसिमल सरकारी जमीन पर स्थित है तथा मुख्य रास्ता के सामने 12 डेसिमल सरकारी जमीन पर अन्य देवी देवताओं का माप्थान स्थल अवस्थित है विगत वर्षों में जिला पर्यटन संवर्धन समिति द्वारा अंचल अधिकारी बाघमारों को जमीन संबंधित जानकारी उपलब्ध करने की अनुशंसा के आलोक में अंचल अधिकारी बाघमारा को लगभग 9 एकड़ जमीन अधिग्रहण आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। कहा कि पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटकों के सुविधा अनुकूल वाहन पड़ाव, सुलभ शौचालय, अतिथि गृह, विवाह मंडप, यज्ञ मंडप, विश्राम गृह सहित मनोरम स्थल का होना अत्यंत आवश्यक है।
सदस्यों ने प्राचीन ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए उपायुक्त से प्रस्तावित जमीन का अधिग्रहण करने की मांग की।


रास्ता को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की
इसी दौरान समिति के सदस्यों ने बूढ़ा बाबा शिव मंदिर स्थल के मुख्य रास्ता सरकारी प्लॉट नंबर 544 को अतिक्रमण मुक्त करने का भी आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, केवल अंचल अधिकारी बाघमारा के द्वारा अतिक्रमण स्थल का मुआयना किया गया है।
प्रतिनिधि मंडल में ट्रस्ट के अध्यक्ष लखन प्रसाद महतो, सचिव विशाल कुमार महतो, उपाध्यक्ष शंकर महतो एवं सह कोषाध्यक्ष योगेश्वर महतो मौजूद रहे।
