
बाघमारा(धनबाद): बाघमारा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ और बीसीसीएल का अभियान लगातार जारी है। लगातार हो रही छापेमारी से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्तर पर चूक नहीं करना चाहतीं और अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने की कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में बाघमारा क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया स्थित बीके-2 में संचालित मां अम्बे काटा घर के समीप सीआईएसएफ एवं बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग 11 टन अवैध कोयला जब्त किया।
जब्त कोयले को नियमानुसार बीसीसीएल के सुपुर्द कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध कोयला कारोबार के विरुद्ध आगे भी संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
