
कतरास : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को धनबाद जिला तीरंदाजी संघ द्वारा जिले के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का “सम्मान समारोह” यूनियन क्लब, लुबी सर्कुलर रोड में दोपहर 2:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इसमें कुल 30 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा और महासचिव जुबैर आलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
कार्यक्रम में तीरंदाजी, टेबुल टेनिस, कैरम, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, पावर लिफ्टिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, नेटबॉल, कराटे, किक बॉक्सिंग और एथलेटिक्स जैसे महत्वपूर्ण खेलो के खिलाड़ी सम्मानित किए जाएंगे।
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में रिषभ शर्मा, सुभोजित मोदक, आरोही कुमारी महतो, मो० सलमान, सवया साची, हेमलता सिंकु, सुमेधा तिर्की, अदिवा रजा, मंटू राम, नितिश कुमार, सन्नी यादव, यमुना पासवान, आयुष गुप्ता, अभय बर्मन, मो० शकहरूद्दीन, श्रुति, आयुष, अनुषा, आयुष्मान सिंह, संजय गोराय, आयुष कुमार, आदर्श कुमार, प्राचि प्रिया, आयुषी कुमारी, आईमन फातिमा, राज कुमारी यादव, और राहुल रजक शामिल हैं।
संघ द्वारा सभी खिलाड़ियों को दोपहर 2:00 बजे तक यूनियन क्लब पहुँचने का निर्देश दिया गया है। समारोह में जिले के कई पूर्व खिलाड़ी भी उपस्थित रहेंगे।
