
कतरास: बाघमारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कतरास मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो उपस्थित हुए। विधायक श्री महतो ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त और धारदार बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मुख्य रूप से BLO-2 के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही बूथ अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर मंडल स्तर के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा, “हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना होगा। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए पूरी तत्परता से कार्य करना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।”

इस महत्वपूर्ण बैठक में महेश पासवान, सूर्यदेव मिश्रा, कुंदन सिंह, श्याम किशोर कल्लू, टुनटुन गुप्ता, मुकेश झा, विनय पासवान, जानकी देवी, आरती देवी, उषा पटवा, बलवीर सिंह, कंचन चौरसिया, प्रकाश राम गुप्ता, प्रिंस शर्मा, इंदर सिंह, प्रकाश रजवार, विवेक हजारी, आनंद यादव, राजेश यादव, बबलू मिश्रा, रवि प्रसाद, गणेश मोदक, अजय दावत, राहुल रजक, राजू रजक, सकलदेव यादव, चंदन यादव, मिराज खान, गुरफान अंसारी, विजय शंकर चौहान, शंकर चौहान, मुनिया देवी, रविंद्र विजन, नितेश मिश्रा, सुरेश रवानी, राजेश दास, राजेश भुइयां, राजू भुइयां, सत्यजीत कुमार, मनोज राम, नितेश सिंह, पप्पू साहू, सुरेश शर्मा, पंकज कुमार, मुन्ना राम, अमित लहरी, मंजय कुमार, प्रमोद भुईयां, संजय दास, टूटू शर्मा, अशोक जी, पप्पू सिंह लकड़ हारी, छोटू चौहान, नरेश साहू, मिथिलेश भुईयां, कृष्णा भुईयां सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
