
कतरास: सिनीडीह क्षेत्र में भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा को लेकर कायस्थ समाज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर श्रीश्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल की एक महत्वपूर्ण बैठक महेशपुर पेट्रोल पंप स्थित पंचायत सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष भी चित्रगुप्त पूजा को पूरी भव्यता के साथ मनाने और सामूहिक बिरादरी भोज का आयोजन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत दयाल ने की, जबकि संचालन सुजीत कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पिछले वर्ष के आय-व्यय के लेखा-जोखा प्रस्तुतिकरण के साथ हुई। समाज के सदस्यों ने पिछले वर्ष के सफल आयोजन को देखते हुए एक बार फिर पुरानी कमेटी पर ही अपना पूरा भरोसा जताया और यथावत रूप से इस वर्ष भी पूजा की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी।
महापरिवार के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि सिनीडीह में सामूहिक रूप से चित्रगुप्त पूजा आयोजित करने की पुरानी परंपरा चली आ रही है, जिसे इस बार और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। महासचिव राजा लाला ने इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और समाज की एकजुटता पर जोर दिया। वहीं, संरक्षक उमेश श्रीवास्तव ने भी पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया।
नई गठित कमेटी में अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा, महासचिव समीर कुमार लाला, सचिव सुजीत कुमार सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष अजय कुमार राणा को चुना गया। वहीं सह कोषाध्यक्ष वरुण चन्द्र, उपाध्यक्ष गौरव सिन्हा, नीरज सिन्हा, संजू लाला, अजय लाला, अनंत किशोर लाला, विनय लाला, नीरज लाला और अमित सिन्हा को बनाया गया। संरक्षक मंडल में वासुकीनाथ लाला, धीरेन लाला, उमेश श्रीवास्तव, प्रशांत दयाल और रंजन लाला रहेंगे।
बैठक में प्रशांत दयाल, दिलीप कुमार वर्मा, रंजन लाला, राजा लाला, उमेश श्रीवास्तव, अजय कुमार राणा, अजय कुमार लाला, संजू लाला, निशांत कुमार लाला सहित समाज के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
28 अक्टूबर को होगी अगली बैठक:
आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने और रूपरेखा पर चर्चा के लिए महापरिवार की अगली बैठक आगामी बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को संध्या पांच बजे तेलमच्चो के जमडीहा स्थित लाला टोला में आयोजित की जाएगी।
