
कतरास: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कतरास नगर के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा उत्सव चंद्रमा की शीतल चांदनी के बीच धूमधाम, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पारंपरिक,खेलकूद, सूर्य नमस्कार किया गया।
गीत अमृत वचन के बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इस नाते कतरास नगर के संघ चालक माननीय सुशील चौधरी जी ने कहा कि शरद पूर्णिमा का यह उत्सव भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी अवसर है। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना एवं सामूहिक प्रसाद ग्रहण के पश्चात हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि चंद्रनाथ दां, डॉ स्वतंत्र कुमार, नकुल चंद्र दास, प्रकाश राम गुप्ता, युगल किशोर खंडेलवाल, सुरेश बरनवाल, शिवेश विश्वकर्मा, रामावतार विश्वकर्मा, रामकुमार साहू, रखोहरि पटवा, ललन पांडे, आलोक कुमार, मुकेश बरनवाल, सोमशेखर शर्मा, अशोक पासवान, नंदकिशोर सिंह, सतीश पांडे, चंदन चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।
