
कतरास: मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनीडीह पंचायत की रहने वाली एक 16 वर्षीय छात्रा के पिछले दो दिनों से घर से लापता होने की बात सामने आई है। मामले में लड़की के परिजनों ने रविवार को मधुबन थाने में लिखित शिकायत देकर अपनी नाबालिग पुत्री को खोजने की गुहार लगाई है। लड़की के पिता ने शिकायत में कहा है कि शुक्रवार की शाम को बेटी घर से चाऊमीन खाने की बात कहकर निकली थी और फिर वापस नहीं आई। स्वजनों के द्वारा संभावित सभी जगहों पर खोजबीन शुरू की गई लेकिन लड़की का सुराग नहीं मिल पाया। तत्पश्चात पुलिस को लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। इधर शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी संख्या 49/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मामले में मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।इधर लड़की के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
