
कतरास: गुरुवार को महाअष्टमी और महारामनवमी पूजा को लेकर कतरास एवं बाघमारा क्षेत्र के बाजारों में काफी चहल पहल देखी गई। पूजा सामग्री एवं फल दुकानों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। खासकर कतरास बाजार में रामनवमी पूजा को लेकर खास उत्साह नजर आया।

बाजार के लगभग हर दुकान में बजरंग बली के आकर्षक ध्वज की बिक्री हो रही है। श्रद्धालु पूजा के लिए बल्ली (बांस) एवं बजरंग बली के ध्वज की खरीदारी करते नजर आए। त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया, जिसके कारण कतरास बाजार की दुकानों में दिनभर भीड़ और सड़क में जाम की स्थिति बनी रही।
दुकानदारों ने बताया कि महाअष्टमी और रामनवमी को लेकर इस बार अच्छी भीड़ हो रही है। वहीं प्रशासन भी रामनवमी पूजा को लेकर बाजार में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।
