
(चतरा) टंडवा : भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए पंकज यादव सेवा केन्द्र की ओर से समाजसेवी सुरेश यादव के नेतृत्व में कढ़नी गांव में ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान करीब तीन सौ लोगों के बीच ग्लूकोज का वितरण किया।कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी के मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाना था।कार्यक्रम के दौरान गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की काफी भीड़ देखी गई। समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंकज यादव सेवा केन्द्र हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है और आगे भी इसी तरह जनसेवा का कार्य जारी रहेगा।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तेज धूप में बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, अधिक से अधिक पानी पिएं और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से बचाने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में इस प्रकार का आयोजन लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा है। खासकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इससे राहत मिली है। लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में ग्लूकोज का वितरण लोगों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी कदम है।इस मौके पर नीरज तिवारी,नागीना सिंह, मैनेजर उरांव,संजीत तिवारी,जयप्रकाश तिवारी,पदुप भुइयां,जान तुरी, तुलमन ठाकुर, रामजतन यादव समेत कई मौजूद थे।
