
कतरास/धनबाद: सामाजिक सरोकार और मानवता की सेवा में अग्रणी रहने वाले कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य ‘महा रक्तदान शिविर’ का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन SJAS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ब्लड सेंटर के सहयोग से किया जा रहा है।
इस महा शिविर में रक्तदान के साथ-साथ आम जनता के लिए कई तरह की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, शिविर में आने वाले लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं: नेत्र जांच, स्वास्थ्य जांच और खून जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं समाज कल्याण के लिए रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को विशेष सम्मान कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार धनबाद के हीरापुर स्थित माडा क्लब के सामने 19 जुलाई रविवार सुबह 09:30 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक कार्यक्रम चलेगा।
ट्रस्ट ने बताया रक्तदान क्यों है जरूरी?
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है, और यह न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाता है बल्कि खुद हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।” शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए ट्रस्ट ने रक्तदान के 5 प्रमुख फायदे भी बताए जिनमें हृदय रोग के जोखिम को कम करना, कैंसर की संभावना में कमी, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, वजन नियंत्रित रहना और रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी शामिल हैं। ट्रस्ट ने “एक कदम सेवा की ओर” एवं “एक कदम मानवता की ओर” पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए इस अभियान में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए 8986772760, 9304616488 या हॉस्पिटल के हेल्पलाइन +91 8051000085 को सार्वजनिक किया गया है।
