
कतरास, 26 अक्टूबर:
बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को ट्रस्ट के संरक्षक श्री प्रवीण कुमार लाला के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं संरक्षक श्री प्रवीण कुमार लाला ने की, जिसमें मुख्य रूप से आगामी वर्ष 2026 के चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्यामडीह (कतरास) के समीप स्थित प्रस्तावित चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में चित्रगुप्त पूजनोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
उत्सव की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ रूप देने के लिए अगली बैठक आगामी 28 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की गई है, जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
इस बैठक में ट्रस्ट के कई गणमान्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से बिजय कुमार सिन्हा, हिमांशु सिन्हा, शशि सिन्हा, पुरुषोत्तम कुमार लाला, कबीर रंजन, कौशल कुमार सिन्हा और प्रिंस लाला शामिल थे।
