

कतरास: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कतरास इकाई ने जीएनएम मैदान में संगोष्ठी एवं बल्ड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय, निलेश कटारिया, डॉक्टर मधुमाला, विकास बजरंगी, डॉक्टर मदन मोहन, कुमार चंदन, कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इससे पूर्व मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य रोहित राज ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखण्ड प्रदेश संगठन मंत्री निलेश कटारिया को गुलदस्ता देकर व साल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव से मुक्त होकर सनातन परंपरा को अपनाएं युवा- निलेश कटारे

अपने संबोधन में श्री निलेश कटारे ने कहा कि आज के युवा को पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव से मुक्त होकर सनातन परंपरा को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो धर्म संसद में भारतीय ज्ञान परंपरा की महानता को विश्व पटल पर स्थापित किया तथा विश्व भर में भारत की एक नई पहचान बनाई। वेदांत, योग और भारतीय दर्शन की गहनता को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत कर उन्होंने युवा पीढ़ी को आत्मविश्वास से भर दिया। संगोष्ठी के दौरान अन्य वक्ताओं ने युवाओं को नशा भटकाव एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहकर शिक्षा संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने की बात कही।

इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद एवं जालान अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। परिषद के प्रदेश सह मंत्री सुश्री अंजली सिंह, प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह संयोजक शुभम् हजारी सहित लगभग 50 लोगों ने रक्त दान किया। सभी रक्तदाताओं को आयोजनकर्ताओं के द्वारा सम्मानित भी किया गया। मंच संचालन सीमा कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन शुभम् हजारी ने किया । मौके पर डॉक्टर स्वतंत्र कुमार, डॉक्टर मधुमाला, राजेश स्वर्णकार, महेश पासवान, चुन्ना यादव, तापस दे, चितरंजन कुमार, कुमकुम कुमारी, सृष्टि कुमारी, रानी चक्रवर्ती, सीमा कुमारी, जया कुमारी, नंदनी कुमारी , सोनू सिंह, अभिषेक शरण, सहित अन्य कई छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

