
कतरास : रविवार को श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी का 136 वां जन्मोत्सव पूरे धूमधाम और अनुष्ठान के साथ कतरास राजगंज रोड स्थित राजस्थानी धर्मशाला में मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का शोभा यात्रा पचगाड़ी बाजार में निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थानी धर्मशाला में सुबह 5:00 बजे उषा कीर्तन एवं प्रभात फेरी के साथ की गई। इसके बाद संभावित प्रार्थना एवं धर्म ग्रंथ पाठ का आयोजन किया गया। सुबह 9:00 बजे से 11:00 तक पचगाड़ी बाजार से लेकर थाना मोड़ होते हुए सूर्य मंदिर नदी किनारे तक शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में ढोल नगाड़े के धुन पर महिला पुरुष आगे बढ़ रहे थे। दोपहर 1:30 बजे अनंत भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निमाई भट्टाचार्य, अमरदीप चौधरी, बलराम रवानी, एसके दत्ता, के पी दत्ता, के पी मंडल, नारायण दास, मलय चंद्र, पिंटू भट्टाचार्य, किशोरी विश्वकर्मा, हेमंत दास, सोमेन गुप्ता, पायल देवी, कुसुम देवी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम में न्यू केशलपुर , कतरास बाजार, झींझी, तिलाटांड़, हजारी टोला, कोड़ाडीह, बिलबेड़ा, सीनीडीह , श्यामडीह, कोलमुरना, रामकनाली बस्ती आदि के गुरू भाई मौजूद रहे।
