
तेतुलमारी थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना, अर्जुन महतो घायल, हालत खतरे से बाहर
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक में फायरिंग की एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक राउंड गोली चलने की खबर है, जिसमें अर्जुन महतो को गोली लगी है। हालांकि राहत की बात यह है कि वह बाल-बाल बच गए हैं।
घटना के बाद घायल अर्जुन महतो को तत्काल धनबाद स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फायरिंग के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। क्षेत्र में इस घटना के बाद तनाव का माहौल देखा जा रहा है।
