
कतरास : संकल्प एजुकेशन की छात्रा राजगंज निवासी प्रीति कुमारी जवाहर नवोदय विद्यालय, बीआईटी मेसरा, रांची मे सीबीएसई 12th साइंस मे (95.8 प्रतिशत) प्रथम स्थान लाकर राजगंज ही नहीं पूरे धनबाद जिले का नाम रोशन किया है। ज्ञात हो कि प्रीति के पिता राजगंज धावाचिता निवासी शंभू कुमार महतो एक किसान हैं एवं माता अनिता देवी पारा शिक्षिका हैं। प्रीति ने अपने परिश्रम, अभिभावकों का सहयोग एवं संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो के उचित मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त की है। प्रीति मैंस में 98 प्रतिशत लाकर जेईई एडवांस की तैयारी में लगी है। प्रीति इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने कहा कि शिक्षा में धन कभी बाधा नहीं आता, सिर्फ लोगों का मन होना चाहिए। मौके पर संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो, शंकर किशोर महतो, धावाचिता पंचायत के मुखिया मंसाराम मुर्मू ,नमन विद्या के निदेशक कृष्णानंद पांडे ,जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, इंद्र नारायण महतो ,अयोध्या प्रसाद महतो आदि ने प्रीति को उत्कृष्ट सफलता के लिए बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
