
कतरास:-बाघमारा अंचल चित्रगुप्त परिवार ट्रस्ट की अहम बैठक ट्रस्ट के संरक्षक प्रवीण कुमार लाला के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के सेटलर मोहन प्रसाद लाला ने की। इसमें वर्ष 2026 के चित्रगुप्त पूजन को भव्य रूप से आयोजित करने पर चर्चा हुई। पूजा की तैयारियों के लिए नई कमेटी गठित की गई।
कमेटी का अध्यक्ष प्रवीण कुमार लाला, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सचिव मनोज लाला, सहसचिव शैलेन्द्र सिन्हा, कोषाध्यक्ष हिमांशु सिन्हा तथा सहकोषाध्यक्ष शशि सिन्हा को बनाया गया।
संरक्षक मंडल में मोहन प्रसाद लाला, कृष्ण मोहन प्रसाद सिन्हा, सुरेश लाल, विजय कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, कृष्ण कुमार सिन्हा, धनंजय श्रीवास्तव और देवेंद्र सिन्हा शामिल हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों में रजनीश वर्मा, कबीर रंजन, पुरुषोत्तम कुमार लाला, कौशल कुमार सिन्हा, प्रिंस लाला, राज सिन्हा, रौनक सिन्हा, राकेश सिन्हा, अरविन्द सिन्हा, रिंटू सिन्हा, रवि कुमार सिन्हा और पंकज सिन्हा शामिल हैं।
