
कतरास/बाघमारा : हेमंत सरकार द्वारा किसानों से वादाखिलाफ़ी और धोखे के विरोध में भाजपा ने प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय बाघमारा में मंगलवार को एक दिवसदीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में विधायक शत्रुधन महतो के साथ भाजपा के कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा सहित सभी 6 मंडल के अध्यक्ष मौजूद थे। इस दौरान विधायक ने किसानों की ज्वलंत समस्या को लेकर कहा की कृषि देश की रीढ़ है तो किसान उसकी आत्मा । बावजूद झारखंड की हेमंत सरकार की गलत एवं किसान विरोधी नीतियों के कारण यहां के किसान वर्तमान में कई मोर्चों पर जूझने को मजबूर हैं। एक तो प्राकृतिक आपदा से किसान यूं ही परेशान और हताश है। ऊपर से राज्य सरकार की गलत नीतियां किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। हेमंत सरकार किसानों को लेकर प्रारंभ से ही निर्दयी रही है। सरकार की प्राथमिकता में गांव, गरीब और किसान कहीं नहीं है। जब से हेमंत सरकार के हाथों में राज्य की बागडोर आई है। किसानों की समस्या में और भी वृद्धि हुई है। हेमंत सरकार किसानों के मुद्दे पर पूरी तरह लापरवाह और संवेदनहीन साबित हुई है।इस सरकार में महिला जेल में भी सुरक्षित नहीं है। जन-जन तक सरकार की नाकामी पहुंचाएंगे और गठबंधन सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
धरना-प्रदर्शन मे मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी रुपेश सिन्हा, उप प्रमुख रंजीत सिंह, सुभाष राय, राजू शर्मा , गोपाल सिंह, नागेश्वर सिंह, सुरेश चौहान, सोनू श्रीवास्तव, सत्यनारायण पाण्डेय, सूर्यदेव मिश्रा, देवानंद साव, सुनील चौहान, धनेश्वर महतो, बिनोद साव, ललिता देवी, वीणा भारती, दिनेश रवानी, किशुन महतो, शीला देवी, बैजनाथ प्रसाद, बच्चू राय, बिरजू रवानी,जगदीश रजवार, बंटी हरि, सुजाता देवी, मीणा देवी, सरिता देवी, दिलीप विश्वकर्मा, जीतन भुइयाँ, महेश पासवान, बलराम चौबे, शम्भू महतो, सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
