
कतरास/धनबाद : धनबाद में आतंक का पर्याय बने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस ख़ान के पुराने घर पर कोर्ट के आदेश के बाद धनबाद पुलिस ने सिटी एसपी एवं डीएसपी (विधि व्यवस्था) प्रकाश सोय के नेतृत्व में वासेपुर स्थित प्रिंस खान के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है. पुलिस टीम जेसीबी और ढोल-नगाड़ों के साथ गैंगस्टर प्रिंस ख़ान के घर पहुंचे इस दौरान कई सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। पुलिस ने भवन को खाली कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की .
सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित भवन काफी जर्जर हो चुका है, आसपास बच्चे खेलते हैं और भवन का नक्शा भी स्वीकृत मानकों के अनुरूप नहीं है. सुरक्षा और न्यायालय के आदेश के अनुपालन को ध्यान में रखते हुए जेसीबी की मदद से कार्रवाई की गई . उन्होंने प्रशासन की ओर से इस कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में की गई कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। इस कारवाई से प्रिंस ख़ान और उसके गिरोह का मनोबल गिरेगा।
